धर्मराज्यलोकल न्यूज़

बेनी गांव में छठ घाट की हुई साफ-सफाई, आदर्श युवा संघ ने संभाली जिम्मेदारी

बेनी गांव में छठ घाट की हुई साफ-सफाई, आदर्श युवा संघ ने संभाली जिम्मेदार

नवीनगर (औरंगाबाद)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नवीनगर प्रखंड के बरियावा पंचायत अंतर्गत बेनी गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बेनी गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बने छठ घाट की आदर्श युवा संघ के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई की गई।

इस दौरान युवाओं ने श्रमदान कर छठ घाट एवं आसपास के परिसर की सफाई की, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस स्वच्छता अभियान में उपेन्द्र ठाकुर, सुनील यादव, लक्ष्मण मेहता, सतेन्द्र यादव, संकेत ठाकुर, राकेश मेहता, रविकांत मेहता, आनन्द ठाकुर, अमन ठाकुर, विकास ठाकुर सहित बेनी गांव के समस्त ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आदर्श युवा संघ की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। युवाओं ने स्वच्छता और सामाजिक सहयोग का संदेश देते हुए छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में मनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!