धर्म

नवीनगर के गजनाधाम में सजेगी सांस्कृतिक संधा 

गजना धाम

नवीनगर के गजनाधाम में सजेगी सांस्कृतिक संधा

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत गजना महोत्सव का आयोजन 2 और 3 नवंबर को नवीनगर प्रखंड के गजनाधाम परिसर में किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

डीएम के निर्देश पर आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। महोत्सव स्थल पर भव्य मंच और जर्मन हैंगर पंडाल बनाया जाएगा। इसके साथ दो ग्रीन रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। मंच और पंडाल की साज-सज्जा, बैरिकेडिंग तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएंगी। गजना महोत्सव के दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।

 

पहले दिन सारेगामापा एवं इंडियन आइडल फेम मधुरिमा बासु की प्रस्तुति प्रस्तावित है। दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा।

 

सारेगामापा एवं इंडियन आइडल फेम कलाकार मधुरिमा बासु की प्रस्तुति प्रस्तावित है। 3 नवंबर को स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 

महोत्सव में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, अल्पाहार, ग्रीन रूम और मंच से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष तैयारी की जा रही है। आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनों की आवाजाही और दर्शकों के सुचारु आवागमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!