Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
धर्मबिहारयुवाराज्यलोकल न्यूज़

मानवता की मिसाल: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष करण पासवान ने पांचवीं बार किया रक्तदान

मानवता की मिसाल: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष करण पासवान ने पांचवीं बार किया रक्तदान

औरंगाबाद। भीम आर्मी के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष करण पासवान ने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए शनिवार को पांचवीं बार रक्तदान किया।

 

कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा पंचायत अंतर्गत हंडिया गांव निवासी संजीत सिंह चंद्रवंशी की पत्नी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं और उन्हें एक यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलने पर करण पासवान तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे और उन्हें एक यूनिट रक्तदान किया।

 

रक्तदान के साथ ही उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मरीज का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। करण पासवान द्वारा जरूरतमंद मरीज के लिए किए गए इस रक्तदान को सामाजिक स्तर पर सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

यह उनका पांचवां रक्तदान है, जो जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!