राजनीति
Trending

आजाद समाज पार्टी ने जेल भरो आंदोलन की तैयारियों को लेकर किया जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

आजाद समाज पार्टी ने जेल भरो आंदोलन की तैयारियों को लेकर किया जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेल

 

औरंगाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला इकाई, औरंगाबाद द्वारा आगामी 22 अगस्त 2026 को पटना में आयोजित होने वाले “जेल भरो आंदोलन” की तैयारियों को लेकर गुरुवार, 06 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रातः 10 बजे RPS होटल, छतरा मोड़, औरंगाबाद में किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति पर चर्चा की तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

इस दौरान सभा में उपस्थित आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी/प्रतिनिधि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने कहा कि 22 अगस्त को पटना में प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को लेकर जिला स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

 

कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!