देशबिहारयुवाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

औरंगाबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर DTO का बड़ा एक्शन, 12 ई-रिक्शा जब्त, 47,500 रुपये जुर्माना वसूला।

औरंगाबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर DTO का बड़ा एक्शन, 12 ई-रिक्शा जब्त, 47,500 रुपये जुर्माना वसूला

रमेश चौक पर चला विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट और नाबालिग चालकों पर कसा शिकंज

औरंगाबाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर आज जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में रमेश चौक के समीप सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

 

*किन मामलों में हुई कार्रवाई:*

अभियान के दौरान हेलमेट जांच, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों एवं नाबालिगों द्वारा वाहन परिचालन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता सुनिश्चित करना था।

 

*12 ई-रिक्शा जब्त, बिना हेलमेट वालों पर एक्शन:*

जांच के क्रम में बिना पंजीकरण एवं नाबालिगों द्वारा परिचालित कुल 12 ई-रिक्शा को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट वाहन चला रहे दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया।

 

*47,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया:*

यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 47,500 रुपये (सैंतालीस हजार पांच सौ रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

 

*आगे भी जारी रहेगा अभियान:*

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर संचालित किए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

इस अभियान में सभी मोटरयान निरीक्षक, औरंगाबाद एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक, औरंगाबाद उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!