राजनीति
Trending

औरंगाबाद में स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, दो कार्यकर्ताओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी

 

औरंगाबाद में स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, दो कार्यकर्ताओं को मिली संगठन में जिम्मेदार

औरंगाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर औरंगाबाद के आईएमए हॉल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने किया।

कार्यक्रम में कुटुम्बा प्रखंड के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्राम महसू निवासी विकास कुमार को कुटुम्बा प्रखंड उपाध्यक्ष तथा अखिलेश पासवान को प्रखंड सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह एवं कुटुम्बा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर जिम्मेदारी सौंपी।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों और उनके सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!