रामनगर बाजार का जला ट्रांसफार्मर एक दिन में बदला, ग्रामीणों में खुशी की लहर
### रामनगर बाजार का जला ट्रांसफार्मर एक दिन में बदला, ग्रामीणों में खुशी की लह

रामकुमार पासवान भारत लाइव 24 संपादक
रामनगर (औरंगाबाद)। रामनगर पंचायत के रामनगर बाजार में ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों एवं बाजारवासियों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य राजाराम चौधरी ने प्रखंड उप प्रमुख लव सिंह को दी।
सूचना मिलते ही उप प्रमुख लव सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए पहल की। उनके सहयोग और प्रयास से महज एक दिन के अंदर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया।
ट्रांसफार्मर मिलने से रामनगर बाजार सहित आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने त्वरित पहल के लिए पंचायत समिति सदस्य राजाराम चौधरी और प्रखंड उप प्रमुख लव सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि समय पर समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है।

