टॉप न्यूज़बिहारयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

टंडवा पंचायत में आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग 


नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत में एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। टंडवा मनरेगा भवन में मुखिया राम प्रसाद राम की अध्यक्षता में आवास योजना के मूल्यांकन को लेकर बुलाई गई बैठक में ग्रामीणों ने जमकर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजना में पात्र लोगों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आवास सहायक निरंजन कुमार पर रिश्वत लेकर लाभुकों का चयन करने का गंभीर आरोप लगाया है।

 

ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में कई गरीब, जरूरतमंद और बेघर परिवार अब भी आवास से वंचित हैं, जबकि सरकारी नौकरी वाले और पक्के मकान वालों को लाभ दे दिया गया है।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरी लाभुक सूची की जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हो, ताकि योजना का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सके।

 

हालांकि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!