Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
टॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

हरिहर उर्दाना पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर जोर

नबीनगर प्रखंड, रामकुमार पासवान संपादक

नबीनगर (औरंगाबाद): प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिहर उर्दाना में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से दिलाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत हरिहर उर्दाना के मुखिया प्रमोद कुमार यादव ने की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित ऐसे सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन भी दिया गया।

ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन में आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग शिविरों से आम लोगों को काफी सुविधा मिलती है और सरकारी सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!