Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
टॉप न्यूज़बिहारयुवाराज्यलोकल न्यूज़

औरंगाबाद के लाल ने किया कमाल: संडा गांव के विवेक कुमार तिवारी ने NEET UG 2026 में हासिल की शानदार सफलता

औरंगाबाद के लाल ने किया कमाल: संडा गांव के विवेक कुमार तिवारी ने NEET UG 2026 में हासिल की शानदार सफलता

रामकुमार पासवान संपादक

नवीनगर (औरंगाबाद):
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत मुंगिया पंचायत के संडा गांव निवासी विवेक कुमार तिवारी ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 587 अंक प्राप्त किए हैं तथा ऑल इंडिया रैंक (AIR) 14,000 हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

विवेक कुमार तिवारी, संडा गांव निवासी अनुज तिवारी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद PW (Physics Wallah), बनारस से NEET की तैयारी की और कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

विवेक की इस उपलब्धि से संडा गांव सहित पूरे मुंगिया पंचायत एवं नवीनगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और संस्थान के शिक्षकों एवं अपने दोस्त विशाल, शिवांश, उत्पल को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

विवेक कुमार तिवारी की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से मेहनत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!