
जन्मदिन पर 59वीं बार रक्तदान कर उपप्रमुख लव कुमार सिंह ने पेश की मानवता की मिसा
प्रधान संपादक रामकुमार पासवान भारत लाइव 24
नबीनगर। नबीनगर विधानसभा क्षेत्र (221) के लोकप्रिय नेता एवं प्रखंड उप प्रमुख लव कुमार सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान कर समाजसेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने अपने जन्मदिन पर 59वीं बार रक्तदान किया।
लव कुमार सिंह के इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को सामाजिक सेवा के रूप में मनाकर उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।
क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से लव कुमार सिंह के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




