Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
टॉप न्यूज़बिहारराज्यलोकल न्यूज़
Trending

खजुरी पाण्डु पंचायत के बबलू कुमार का 70वीं बीपीएससी में एसडीएम पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खजुरी पाण्डु पंचायत के बबलू कुमार का 70वीं बीपीएससी में एसडीएम पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवीनगर/खजुरी पाण्डु: खजुरी पाण्डु पंचायत अंतर्गत गोसाईडीह गांव के निवासी स्वर्गीय रघु रामजी के पुत्र बबलू कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) पद के लिए चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव, पंचायत तथा आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।

बबलू कुमार की सफलता को लेकर ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि साधारण परिवार से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

गोसाईडीह गांव के लोगों ने बताया कि बबलू कुमार बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर थे और उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नया उत्साह पैदा हुआ है।

पंचायत के कई गणमान्य लोगों ने कहा कि बबलू कुमार ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे खजुरी पाण्डु पंचायत और नवीनगर प्रखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनेगी।

70वीं बीपीएससी में एसडीएम पद पर चयनित होने पर बबलू कुमार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरे इलाके का सम्मान बढ़ा है।

खजुरी पाण्डु पंचायत एवं गोसाईडीह गांव की ओर से बबलू कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!