अनुमति के विरुद्ध अनुग्रह मध्य विद्यालय के समीप धरना प्रदर्शन करने पर राजद जिला प्रधान महासचिव पर प्राथमिकी दर्ज

अनुमति के विरुद्ध अनुग्रह मध्य विद्यालय के समीप धरना प्रदर्शन करने पर राजद जिला प्रधान महासचिव पर प्राथमिकी दर्ज

महंगाई, बेरोजगारी, पलायन एवं भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर बुधवार 17 जून को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा शहर के अनुग्रह मध्य विद्यालय के समीप एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था। इस संबंध में तकनीकी सहायक अमन कुमार के द्वारा नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि औरंगाबाद राजद के जिला प्रधान महासचिव सह कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव उर्फ टाइगर के द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में दिनांक 17 जून 2026 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का अनुरोध अनुमंडल पदाधिकारी औरंगाबाद से किया गया था। उनके अनुरोध को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के पत्रांक 1084 दिनांक 16 6.2026 के आलोक में धरना प्रदर्शन का चिन्हित स्थल दानी बीघा बस स्टैंड का खाली जगह चयन किया गया था। लेकिन जिला प्रधान महासचिव सह कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव उर्फ टाइगर द्वारा अपनी मांगों को लेकर चयनित स्थल पर ना करके अनुग्रह मध्य विद्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसके कारण से परीक्षार्थी को ध्वनि उत्पन्न से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उक्त कृत पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना है। ऐसी स्थिति में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। ताकि आने वाले दिनों में अन्य पार्टियां या संगठन अधिकारियों के आदेश को नजर अंदाज न कर सके। जिला प्रशासन के इस कार्रवाई से राजद नेताओं ने आक्रोश व्याप्त है।



