Uncategorized

अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में मरीजों की सुविधाओं को लेकर लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

 

अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में मरीजों की सुविधाओं को लेकर लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्ण

नवीनगर। 25 जुलाई 2026 को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्था, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल परिसर की समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुचित कुमार पांडेय, श्रीमती निर्मला देवी, श्री विनोद कुमार पाण्डेय, श्री आलोक कुमार तिवारी, श्री अजय कुमार, श्रीमती मुन्नी सिंह, श्री रमन कुशवाहा एवं गोपाल पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुचित कुमार पांडेय द्वारा समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद अस्पताल की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

  1. जल जमाव की समस्या दूर करने के लिए सड़क पर मिट्टी भराई का कार्य 07 दिनों में कराने का निर्णय लिया गया।
  2. अस्पताल परिसर के बाहर 20 फीट क्षेत्र में गुमटी लगाने के लिए आवंटन/व्यवस्था करने तथा आसपास सफाई सुनिश्चित कराने पर चर्चा हुई।
  3. पुराने भवन के रंग-रोगन का कार्य कराने के लिए संबंधित स्तर पर मांग करने का निर्णय लिया गया।
  4. अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पंचायत थाना को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।
  5. अस्पताल में MBBS चिकित्सक की मांग किए जाने का निर्णय लिया गया।
  6. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्जन एवं महिला चिकित्सक की मांग किए जाने पर सहमति बनी।

बैठक के दौरान अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति एवं व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

बैठक में समिति की ओर से अध्यक्ष/प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुचित कुमार पांडेय, स्वास्थ्य प्रबंधक श्री दीपक कुमार (BHM) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं बैठक के अंत में संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!