टंडवा बाजार में 4 वर्षीय सिद्धार्थ की निर्मम हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च
🕯️ टंडवा बाजार में 4 वर्षीय सिद्धार्थ की निर्मम हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार् 😢🖤
टंडवा, 04 जुलाई 2026: शनिवार की शाम करीब 7 बजे टंडवा बाजार में मोहरी इटवा निवासी 4 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ के अपहरण के बाद हुई नृशंस हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर गहरा शोक व्यक्त किया।
हाथों में मोमबत्तियाँ और दिलों में न्याय की उम्मीद लिए बड़ी संख्या में लोगों ने मासूम सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध के दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा, यहाँ तक कि फांसी दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कैंडल मार्च के दौरान पूरे क्षेत्र में गम और आक्रोश का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि मासूम को न्याय दिलाना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।
🕯️ “मासूम सिद्धार्थ को भावभीनी श्रद्धांजलि, दोषियों को जल्द मिले कड़ी से कड़ी सजा।”

