औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई – NH-139 से XUV में छिपाकर ले जाया जा रहा 182 किलो गांजा बरामद, चालक फरार*
: औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई – NH-139 से XUV में छिपाकर ले जाया जा रहा 182 किलो गांजा बरामद, चालक फरार*
*औरंगाबाद (बिहार) – भारत LIVE 24*
औरंगाबाद जिले में उत्पाद विभाग ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रिसियप थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले *एनएच-139* से एक XUV वाहन में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने एनएच पर घेराबंदी की।
इसी दौरान एक संदिग्ध XUV वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो टीम को देखते ही चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जब उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर *182 पैकेट में छिपाकर रखा गया 182 किलो गांजा* बरामद किया गया।
मौके पर कुटुंबा अंचल के *सीओ की मौजूदगी में पूरी बरामदगी की वीडियोग्राफी कराई गई* और वाहन को जब्त कर लिया गया। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त XUV वाहन के *रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पहचान की जा रही है।* वहीं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई के बाद जिले में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
*रिपोर्ट – भारत LIVE 24, औरंगाबाद*
*प्रधान संपादक – 8292444736*
#औरंगाबाद #गांजा_तस्करी #उत्पाद_विभाग #NH139 #Risiyap #AurangabadNews #BiharCrime #BreakingNews #BharatLIVE24



