औरंगाबाद में ग्राम रक्षा दल के 30 दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ 18 जुलाई के 
औरंगाबाद : बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ, बिहार (पटना) के तत्वावधान में ग्राम रक्षा दल के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन समारोह 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे सम्राट अशोक भवन, नगर परिषद ब्लॉक मोड़, औरंगाबाद में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी 16 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय आदेश/सूचना-पत्र में दी गई है।
जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमार राय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों के ग्राम रक्षा दल के महिला एवं पुरुष सिपाही तथा पदाधिकारी भाग लेंगे। सभी प्रतिभागियों को वर्दी में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को अनुशासन, सेवा भावना एवं आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण देना है। कार्यक्रम में औरंगाबाद जिले के बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।
कार्यालय सचिव बजरंगी कुमार (सासाराम, रोहतास) द्वारा जारी सूचना में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं ग्राम रक्षा दल के महिला एवं पुरुष सिपाहियों से उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई है।




