औरंगाबाद में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: One Stop Center की प्रशासक कांति कुमारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*
औरंगाबाद में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: One Stop Center की प्रशासक कांति कुमारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*
*औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद जिले से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। निगरानी विभाग ने One Stop Center की प्रशासक *कांति कुमारी* को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
*क्या है पूरा मामला?*
निगरानी अधिकारी के अनुसार दिनांक *15-09-2026* को पूनम देवी ने ब्यूरो में आवेदन दिया था। पूनम देवी ने आरोप लगाया था कि उनकी विपक्षी ने One Stop Center में शिकायत की है कि पूनम देवी अपनी जमीन पर पानी गिराती हैं और कूड़ा फेंकती हैं।
इस शिकायत पर One Stop Center से नोटिस के माध्यम से पूनम देवी को बुलाया गया था। जब पूनम देवी परियोजना प्रबंधक / प्रशासक कांति कुमारी से मिलीं तो उनके पक्ष में निर्णय देने के लिए उनसे *15 हजार रुपये रिश्वत* की मांग की गई।
*सत्यापन और धावा दल की कार्रवाई*
विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग सत्य पाई गई। इसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या *114/26* दर्ज किया गया और धावा दल का गठन किया गया।
आज धावा दल की कार्रवाई के क्रम में प्रशासक कांति कुमारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
*पीड़िता का आरोप – फोन पर धमकी दी गई*
पीड़िता पूनम देवी, ग्राम सिकरिया मनियार की निवासी ने बताया कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया था कि वे अपनी खाली जमीन में कचरा फेंकती हैं और पानी बहाती हैं, जबकि वे कचरा अपने खेत के पीछे फेंकती हैं।
पूनम देवी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें फोन पर धमकाया जा रहा था कि “पैसा नहीं दीजिएगा तो आप लोग के बाल-बच्चे का करियर खराब कर देंगे, जेल भेज देंगे।

