Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
टॉप न्यूज़बिहारराज्य

राष्ट्रीय लोक मोर्चा, औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार निर्विरोध निर्वाचित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा, औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार निर्विरोध निर्वाचि

औरंगाबाद, 31 मई 2026। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान अरुण कुमार को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर केवल अरुण कुमार द्वारा ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जिसके कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

 

निर्वाचन पदाधिकारी जनेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संपन्न हुई। नामांकन की जांच एवं सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि जिलाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार ही एकमात्र वैध उम्मीदवार हैं। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

 

इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं ने अरुण कुमार को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा औरंगाबाद जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा।

 

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!