नगर पंचायत नबीनगर के तत्वावधान में आम जनता की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी

नगर पंचायत नबीनगर के तत्वावधान में आम जनता की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकार एवं लाभ उपलब्ध कराने हेतु एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं एवं सुझावों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कर संबंधी जानकारी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास, स्वच्छता एवं अन्य नगर पंचायत सेवाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया गया।
👉इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह जी, कार्यपालक पदाधिकारी श्री किशोर भारती सर,थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पाण्डेय सर,पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण तथा सभी वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा जनहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
• कार्यपालक पदाधिकारी श्री किशोर भारती जी ने कहा कि नगर पंचायत जनता की सेवा एवं समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने नागरिकों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
नगर पंचायत नबीनगर की यह पहल जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है।




