Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
बिहार
Trending

शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन की बड़ी पहल

🚦 शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन की बड़ी पहल

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

🚌 रामाबांध बस स्टैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का निर्देश — यात्री शेड के आसपास अतिक्रमण हटाकर आवागमन को आसान बनाने पर जोर।
🌊 अदरी नदी तट क्षेत्र में कार्रवाई — रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को गति देने हेतु अतिक्रमण हटाने के निर्देश।

🚫 अवैध पार्किंग पर सख्ती — नियमित अभियान चलाकर जुर्माना एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन का निर्देश।
🛣️ नगर परिषद को निर्देश — बस स्टैंड संचालन को व्यवस्थित करने, डिवाइडर निर्माण एवं नो-पार्किंग जोन चिह्नित करने की कार्रवाई तेज करने को कहा गया।
🌉 बटाने नदी पुल की समीक्षा — आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक डायवर्सन निर्माण एवं पुल निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो तथा विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!