देव प्रखंड के पातालगंगा में 44 दलित परचाधारियों की जमीन पर कब्जे का आरोप, जांच की उठी मांग
देव प्रखंड के पातालगंगा में 44 दलित परचाधारियों की जमीन पर कब्जे का आरोप, जांच की उठी मां
रामकुमार पासवान एडिटर ईन चीफ
औरंगाबाद, बिहार। देव प्रखंड अंतर्गत पातालगंगा क्षेत्र में 44 परचाधारी दलित परिवारों की जमीन पर कथित रूप से भू-माफियाओं द्वारा जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
मामले में आरोप लगाया गया है कि जिन भूमिहीन दलित परिवारों को सरकार द्वारा परचा के माध्यम से जमीन आवंटित की गई थी, उस जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें अपने अधिकार की जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे लंबे समय से परेशान हैं।
इस संबंध में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जमीन को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराकर वास्तविक परचाधारियों को सौंपा जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
जिला प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो ससकती है


