Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
बिहार

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जांच रिपोर्ट-पूर्व मंत्री

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जांच रिपोर्ट-

औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा थाना कांड संख्या 162/26 के घटना स्थल के जांच एवं अभी तक की गई करवाई से अवगत होने के लिए जांच टीम के संयोजक डॉक्टर सुरेश पासवान पूर्व मंत्री, अमरेन्द्र कुशवाहा विधायक,समता देवी पूर्व विधायक,सतीश दास पूर्व विधायक एवं पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ साथियों के साथ पीड़िता के गाँव दुधमी विगहा जाकर पीड़िता के परिवार एवं ग्रामीणों से मिल कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कीया।जांच टीम ने पीड़िता को हर संभव शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिया ।

तत्पश्चात परिषदन औरंगाबाद में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से सम्पूर्ण घटना के संबंध में वार्ता कीया गया जिसमें सर्व प्रथम पुलिस प्रशासन के द्वारा बतलाया गया की उक्त कांड के तीनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।पीड़िता को आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु सरकारी आवासीय विद्यालय में शीघ्र नामांकन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ,सरकार के प्रावधानानुसार इस तरह के घटनाओं में मिलने वाली सरकारी अनुदान का भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा,न्यायलय में शीघ्र चार्जशीट दाख़िल कर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर दोषियों को शीघ्र कठोर से कठोरतम सजा दिलाने की बात कही गई ।जांच टीम के द्वारा पीड़िता के गाँव पर स्थाई सुरक्षा व्यवस्था कराने का सुझाव दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!