क्राइमटॉप न्यूज़बिहारयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने नबीनगर में किया प्रदर्शन, प्रखंड अध्यक्ष मृतुन्जय कुमार निराला के घर का घेराव

बिना मुखिया और सचिव के अनुमति के किया गया बहाल

ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने नबीनगर में किया प्रदर्शन, प्रखंड अध्यक्ष मृतुन्जय कुमार निराला के घर का घेराव

 

नबीनगर। प्रखंड मे ग्राम रक्षा दल मे बहाली के नाम पर अबैध उगाही का मामला सामने आया है और बिना मुखिया और पंचायत सचिव के अनुमति के बिना प्रशिक्षण कराया जा रहा है नियम यह है की मुखिया के सहमति से ही रक्षा दल का रजिस्ट्रेशन होना है जबकि मुखिया और पंचायत सचिव के इसके बारे में कुछ पता भी नहीं है और ग्राम रक्षा दल मे नौकरी लगाने के नाम पर बिचौलिओ के द्वारा 10हजार से 15000 की मांग किया जा रहा है तथा पैसा लेकर नाम जोड़ा गया है सदस्यो से जुड़ी समस्याओं को लेकर शनिवार को नबीनगर में सदस्यों ने विरोध जताया। इसी मामले को लेकर ग्राम रक्षा दल के कई सदस्य नबीनगर प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय निराला के घर पर एकत्रित हुए और उनके आवास का घेराव किया।

प्रदर्शन कर रहे सदस्यों का कहना था कि ग्राम रक्षा दल से संबंधित मामले में उनके साथ धोखा हुआ है। सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर नाराजगी जाहिर की।

वहीं, सदस्यों ने बताया कि ग्राम रक्षा दल के ट्रेनर प्रफुल्ल जी का भुगतान भी रोक दिया गया है, जिससे सदस्यों में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से मामले में हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

 

ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

नोट: फ्रॉड/धोखाधड़ी से जुड़े आरोप प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए हैं; इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्ष का जवाब इस खबर में उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!