नवीनगर परियोजना में तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम और पोषण पखवाड़े भव्य आयोजन
नवीनगर परियोजना में तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम और पोषण पखवाड़े भव्य आयोज
नवीनगर (औरंगाबाद, बिहार):
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के समेकित बाल विकास सेवाएं के निर्देशानुसार राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम नवीनगर परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जो तीन दिनों तक चलेगा
इसी क्रम में सेक्टर-4 अंतर्गत ग्राम पंचायत बरियावां के आंगनबाड़ी केंद्र बरियावां-2 पर आयोजित मुख्य समारोह का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) नवीनगर अनुपम बाला सिन्हा, सेक्टर सुपरवाइजर अस्मिता सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उषा सिंह, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन नबीनगर के महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह, भाजपा युवा कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार एवं शुभम कुमार, तथा मां भगवती युवा क्लब के कोषाध्यक्ष मणिकांत कुमार सिंह और विपिन कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए सीडीपीओ महाशय ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण प्रदान करना तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान बरियावां-2 की सेविका मुनि कुमारी एवं बरियावां-1 की सेविका रिंकू कुमारी के नेतृत्व में अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया तथा सुंदर रंगोली और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य व पोषण के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाई गई।
प्रमुख उपस्थिति: सीडीपीओ अनुपम बाला , सेक्टर सुपरवाइजर अस्मिता सिंह, उषा सिंह, श्रीकांत कुमार सिंह, राकेश कुमार, शुभम कुमार, मणिकांत कुमार सिंह, विपिन कुमार सेविका मुनि कुमारी व रिंकू कुमारी।


