टॉप न्यूज़बिहारराजनीति

गांधी जयंती पर ग्राम सभा, खजुरी पाण्डु में सूचना को लेकर उठे सवाल

पंचायत समिति को अनदेखा किया जा रहा है क्यों

गांधी जयंती पर ग्राम सभा, खजुरी पाण्डु में सूचना को लेकर उठे सवाल

 फोटो:- पंचायत समिति सदस्य रामकुमार पासवान

नबीनगर प्रखंड। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नबीनगर प्रखंड की खजुरी पाण्डु पंचायत में भी ग्राम सभा आयोजित किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, ग्राम सभा की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता तक नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

खजुरी पाण्डु पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामकुमार पासवान ने आरोप लगाया कि पंचायत में ग्राम सभा आयोजित की गई, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें पदाधिकारी अथवा संबंधित कर्मियों द्वारा नहीं दी गई। उनका कहना है कि जब पंचायत में ग्राम सभा जैसी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होती है, तो पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को इसकी सूचना समय पर मिलनी चाहिए।

 

रामकुमार पासवान ने कहा कि “खजुरी पाण्डु पंचायत में आम सभा लगी है, लेकिन इसकी जानकारी न तो आम जनता को है और न ही पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। आखिर पंचायत समिति सदस्य को लगातार अनदेखा क्यों किया जा रहा है और उन्हें सम्मानपूर्वक सूचना क्यों नहीं दी जाती?”

 

उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा की सूचना भी पंचायत समिति सदस्य को नहीं दी गई, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों में नाराजगी है।

 

पंचायत समिति सदस्य ने संबंधित पदाधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेकर ग्राम सभा की सूचना एवं पंचायत स्तर पर होने वाली बैठकों में सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!