नवीनगर प्रखंड प्रमुख के चुनाव पर रोक, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश
6 नवम्बर को होने वाली चुनाव पर रोक

# नवीनगर प्रखंड प्रमुख के चुनाव पर रोक, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदे
**नवीनगर (औरंगाबाद) | रामकुमार पासवान**
भारत लाइव 24न्यूज़ प्रधान संपादक
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड प्रमुख के रिक्त पद पर होने वाले चुनाव को रद्द करने का आदेश जारी किया है। आयोग के इस निर्देश के बाद आगामी 6 नवंबर 2026 को निर्धारित चुनाव नहीं होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में पूर्व में दिए गए चुनाव कराने के आदेश को रद्द करने की जानकारी दी गई है। आयोग ने इस संबंध में औरंगाबाद के जिला पंचायती राज पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पत्र के अनुसार, नवीनगर प्रखंड प्रमुख के रिक्त पद पर चुनाव कराने को लेकर पहले 22 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया था। इसके बाद चित्रा कुमारी की ओर से प्राप्त आवेदन और अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित कागजात के आलोक में मामले की समीक्षा की गई।
समीक्षा के बाद आयोग ने 6 नवंबर को निर्धारित चुनाव को रद्द करने का निर्णय लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुपालन और सभी संबंधित पक्षों को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया है।


