Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
देश

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के अनुसार उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने दावा किया कि CJP का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया गया.

 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने एक्स पर अपने अकाउंट का स्क्रीशॉट पोस्ट कर मेटा को टैग कर लिखा, ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस खत्म हो गया है. मैं इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन नहीं हो पा रहा है.’ मेटा ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

बैकअप एकाउंट भी उड़ा दिया: अभिजीत दिपके

एक अन्य पोस्ट में, अभिजीत दिपके ने लिखा कि CJP का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया गया है. पार्टी के आधिकारिक अकाउंट के 21 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया था. हालांकि कुछ ही देर बाद ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक और हैंडल बना दिया गया.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

अभिजीत दीपके ने कहा, ‘इस बात की उम्मीद पहले से थी क्योंकि कल से हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन सरकार का दांव उलटा पड़ गया है.’ दीपके ने कहा, ‘मैंने अब ‘एक्स’ पर ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक नया अकाउंट शुरू किया है.’ उन्होंने कहा कि टीम इस मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाएगी. ‘कॉकरोच इज बैक’ एक्स हैंडल शुरू होने के कुछ घंटे बाद शाम छह बजे इसके फॉलोअर की संख्या 39,000 हजार से अधिक हो गई. इसने एक बार फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया.

कॉकरोच जनता पार्टी नाम पर अधिकार हासिल करने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं. ये आवेदन ऐसे समय में दाखिल किए गए हैं जब कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर टिप्पणियों और डिजिटल मौजूदगी के कारण कुछ ही दिन में लाखों लोगों तक पहुंच बनाने और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटाने के कारण चर्चा में आया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!