भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा समारोह सह गायत्री महायज्ञ एवं सीताराम नाम जप यज्ञ का आयोजन
मुंगिया पंचायत

भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा समारोह सह गायत्री महायज्ञ एवं सीताराम नाम जप यज्ञ का आयोजन
मुंगिया/नवीनगर (औरंगाबाद): मुंगिया पंचायत के मुंगिया गांव में 14 जून 2026 से 17 जून 2026 तक भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा समारोह सह गायत्री महायज्ञ एवं सीताराम नाम जप यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को प्रातः 6 बजे कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया
सीताराम नाम जप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 16 जून को दोपहर 2 बजे तक यज्ञ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
17 जून को प्रातःकालीन बेला में गायत्री यज्ञ महापूर्णाहुति, आध्यात्मिक प्रवचन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं सायंकाल 6 बजे गायत्री दीप महायज्ञ, युग संगीत एवं युग संदेश के साथ समारोह का समापन होगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता रामकुमार पासवान
स्थान: मुंगिया, नवीनगर (औरंगाबाद)





