Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
बिहारराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

नवीनगर प्रखंड में 30 जून को होगा VB-G RAM G अभियान पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम

नवीनगर प्रखंड में 30 जून को होगा VB-G RAM G अभियान पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्र

रामकुमार पासवान व्यरो चीफ


नवीनगर, औरंगाबाद। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, नवीनगर द्वारा जारी पत्र के अनुसार VB-G RAM G अभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय द्वितीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 30 जून 2026 को प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुदेशिय भवन में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान से संबंधित जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों तक पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता फैलाना है।

जारी पत्र के अनुसार, राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में सभी राज्यों में 1 जुलाई 2026 से VB-G RAM G अभियान का क्रियान्वयन किया जाना है। इसी क्रम में जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किए जाने के बाद अब प्रखंड स्तर पर संबंधित पदाधिकारियों, मनरेगा कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जिसमें प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी मनरेगा कर्मी भाग लेंगे। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य शामिल होंगे।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। साथ ही उनसे अपील की गई है कि वे अभियान के प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों के बीच इसकी जानकारी पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रशासन का मानना है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अभियान की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचेगी तथा ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!