ग्राम रक्षा दल के प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमार राय ने सदस्यों को दिया सख्त संदेश, कहा – फर्जीवाड़ा करने वालों से रहें सावधान
*नबीनगर / औरंगाबाद (बिहार) – भारत LIVE 24*
ग्राम रक्षा दल के प्रदेश महामंत्री श्री कमलेश कु० राय साहेब ने संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने खुलकर कहा कि वे अपने संगठन के प्रत्येक सदस्य के साथ मजबूती से खड़े हैं।
श्री राय ने कहा कि संगठन में कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सभी सदस्यों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संगठन की छवि को खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि-
> “सभी ग्राम रक्षा दल के साथी जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के आदेश के बाद, अपने-अपने पंचायतों में मुखिया और पंचायत सचिव की अनुमति लेकर ही विधि सम्मत प्रक्रिया से कोई भी कार्य करें। यदि कोई भी सदस्य बिना अनुमति के गैर-कानूनी कार्य करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा, संगठन उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा।”
प्रदेश महामंत्री के इस बयान के बाद ग्राम रक्षा दल के सदस्यों में नया जोश देखा जा रहा है। सदस्यों ने कहा कि उनके नेता ने सही समय पर सही मार्गदर्शन दिया है।
*प्रधान संपादक – भारत LIVE 24*
*मो. 8292444736*


