पंचदेव धाम में श्वेता कुमारी उर्फ नेही सम्मानि
चपरा (औरंगाबाद) | रामकुमार पासवान
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत चपरा स्थित पंचदेव धाम में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महोत्सव संघ के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर श्वेता कुमारी उर्फ नेही को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें आमंत्रित कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में मौजूद लोगों ने श्वेता कुमारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके नए दायित्व को लेकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
सम्मानित होने के बाद श्वेता कुमारी उर्फ नेही ने अशोक कुमार सिंह, इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह एवं संजय कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विशेष सम्मान के लिए वह सभी की हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर श्वेता कुमारी को मिल रही बधाइयों से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


