दयाडीह में आयुषी क्लिनिक का हुआ उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
दयाडीह में आयुषी क्लिनिक का हुआ उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सुविध
रामकुमार पासवान संपादक भारत लाइव 24
खजुरी पाण्डु (औरंगाबाद)। खजुरी पाण्डु पंचायत के दयाडीह गांव में आयुषी क्लिनिक का उद्घाटन रविवार, 8 नवंबर को किया गया। क्लिनिक के शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही।
क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार यहां 24×7 स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही विभिन्न रोगों के इलाज की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
क्लिनिक के संचालक डॉ. अनिरुद्ध कुमार पाल ने सभी अतिथियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग और उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।
स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार होने से दयाडीह और आसपास के ग्रामीणों को लाभ मिलने की उम्मीद है।



