बिहारराज्य

नवीनगर में बीईओ की विदाई और नए प्रभारी बीईओ का सम्मान समारोह आयोजित

बीईओ की विदाई

नवीनगर में बीईओ की विदाई और नए प्रभारी बीईओ का सम्मान समारोह आयोजि
रामकुमार पासवान
मुख्य संपादक
औरंगाबाद:-जिले के शुक्रवार को नवीनगर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण राय की सेवा निवृत्ति और नए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मियों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने किया। वहीं मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर गायक शिक्षक मनोज सागर ने अपनी सुरीली गायकी से सभी का मन मोह लिया और माहौल को भावुक बना दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ नवीनगर अरुण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सूरज कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, बीपीआरओ मुकेश कुमार, एमओ श्रीराम मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने निवर्तमान बीईओ राजनारायण राय के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि राय ने अपने सेवाकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यालयों में बेहतर माहौल बनाने के लिए सराहनीय कार्य किए।
बीडीओ अरुण सिंह ने कहा कि राजनारायण राय एक कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी रहे हैं। नए प्रभारी बीईओ विजेंद्र कुमार सिंह से अपेक्षा है कि वे शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। समारोह में शिक्षक संघ और कार्यालय कर्मियों की ओर से निवर्तमान बीईओ राजनारायण राय को अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके एवं अन्य उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नए प्रभारी बीईओ विजेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
राजनारायण राय ने अपने संबोधन में सभी सहयोगियों का आभार जताया। नए बीईओ विजेंद्र सिंह ने कहा कि वे टीम भावना से काम करेंगे और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के राज्य सचिव धनंजय कुमार सिंह, शिक्षक नेता मृत्युंजय सिंह, अशोक पाण्डेय, संतोष सिंह, शिक्षक मनीष सिंह, रोहित सिंह सहित प्रखंड के दर्जनों प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे।

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करते हुए समस्त प्राधिकारी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!