Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
बिहारराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कीचड़ भरी सड़क पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा, 10 दिन में सड़क नहीं बनी तो बंद होगा स्कूल!

कीचड़ भरी सड़क पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा, 10 दिन में सड़क नहीं बनी तो बंद होगा स्कूल!

 रफीगंज (औरंगाबाद): रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र स्थित बेलहडिया मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार शाम भारतीय कर्मचारी संघ के बैनर तले शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक नवल किशोर शर्मा ने किया।

बैठक में पौथू–पचरुखिया रोड (बरपा मार्ग) से होकर दूरजन बिगहा, पोखर बिगहा, सीवां और खरौना मध्य विद्यालय तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। शिक्षकों ने कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने के कारण रोजाना आवागमन बेहद कठिन हो गया है। आए दिन छोटे-छोटे हादसे हो रहे हैं और यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क बेलहडिया, बाँस बिगहा, सीवां, अंक्षा, बरपा, खरौना, पाठक बिगहा, कुंडवा और चापुक सहित कई गांवों के शिक्षकों एवं आम लोगों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन इसकी जर्जर हालत ने सभी को परेशान कर रखा है।

बैठक में शिक्षकों ने एक स्वर में सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

बैठक में पूर्व प्रधानाध्यापक नवल किशोर शर्मा, शिक्षिका दुर्गावती देवी, रौनक फिरदौश, कुमारी लीना, शिक्षक राकेश कुमार, वेंकटेश कुमार, सुनील कुमार, नीरज कुमार, राजेश खन्ना, रविंद्र प्रसाद पोली, अरविंद कुमार सिंह, राकेश रौशन, जितेंद्र कुमार यादव, राम बहादुर सिंह, अशोक कुमार शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, नंदकिशोर कुमार, बिरेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!