Aurangabad:नवीनगर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 319.5 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार,नेनुआ मोड़ के पास चारपहिया वाहन जब्त, 12 लीटर विदेशी और 307.5 लीटर देशी शराब बरामद

Aurangabad:नवीनगर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 319.5 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार,नेनुआ मोड़ के पास चारपहिया वाहन जब्त, 12 लीटर विदेशी और 307.5 लीटर देशी शराब बरामद

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन को जब्त किया है। वाहन से 12 लीटर विदेशी शराब एवं 307.5 लीटर देशी शराब, यानी कुल 319.5 लीटर शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ग्राम तोल कुर्मी पोखरा के बीच नेनुआ मोड़ के पास की गई। नवीनगर थाना पुलिस ने संदिग्ध चारपहिया वाहन की जांच की, जिसके दौरान उसमें शराब बरामद हुई। इसके बाद वाहन को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिशु कुमार, पिता राजेश्वर सिंह, निवासी ग्राम कचरा, थाना जपला, जिला पलामू (झारखंड) तथा निशांत कुमार, निवासी ग्राम कदोखरी, थाना NTPC खैरा, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है।
चारपहिया वाहन भी जब्त
पुलिस ने शराब बरामदगी के साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नवीनगर थाना पुलिस द्वारा मद्य निषेध कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।


