
# भीम आर्मी ने नवीनगर प्रखंड कमेटी का किया गठन, चार कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी
**नवीनगर (औरंगाबाद):** भीम आर्मी संगठन के विस्तार को लेकर नवीनगर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमर ज्योति जी के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए चार कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
जारी जानकारी के अनुसार, **सुबोध कुमार पासवान को प्रखंड अध्यक्ष**, रामनरेश मेहता को प्रखंड प्रभारी, विश्वनाथ राम को प्रखंड संयोजक तथा पृथ्वी पासवान को प्रखंड सचिव नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में भीम आर्मी के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष करण कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और उसका विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।



