Welcome to भारत लाइव 24   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत लाइव 24
दुनियादेशबिहारयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पीएनबी बैंक के पास गंदी नाली का पानी सड़क पर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा बीडीओ को

बीडीओ को आवेदन देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, जलजमाव से राहगीर परेशान

  • पीएनबी बैंक के पास गंदी नाली का पानी सड़क पर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीडीओ को आवेदन देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, जलजमाव से राहगीर परेशा

नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा के पास गंदी नाली का पानी लगातार मुख्य सड़क पर बह रहा है। इसके कारण सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ बैंक आने वाले ग्राहकों, स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वार्ड संख्या-3 के लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), नवीनगर को लिखित आवेदन देकर शीघ्र समाधान की मांग की थी। लेकिन आवेदन दिए जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अधूरी और जाम नाली के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर फिसलन होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहीं आसपास के घरों और दुकानों तक गंदा पानी पहुंचने से संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीएनबी बैंक के पास नाली की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

भारत Live 24 News प्रशासन से मांग करता है कि जनहित से जुड़े इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे टंडवा पंचायत के वार्ड संख्या-3 के लोगों को जलजमाव और गंदगी की समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!